श्रद्धालुओं का चौथा जत्था अमरनाथ रवाना

श्रद्धालुओं का चौथा जत्था अमरनाथ रवाना


जम्मू : अमरनाथ यात्रा के लिए 3,537 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को अमरनाथ रवाना हो गया। पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं का ये जत्था 110 गाड़ियों में आज सुबह भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस जत्थे में 2,405 पुरुष, 728 महिलाएं, 152 बच्चे और 288 साधु मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान इनकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। यह काफिला उधमपुर जिले के पटनीटॉप क्षेत्र को पार कर चुका है। आज के जत्थे के साथ लगभग 9,772 श्रद्धालु पवित्र गुफा की यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यात्रा आसानी से जारी है। अब तक 30,000 से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ में बर्फ के बने इस पवित्र शिवलिंग का दर्शन कर चुके हैं, जबकि देश के कई इलाकों से इस पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 4,000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू आ चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 27, 2012, 15:24

comments powered by Disqus