श्रीलंकाई नौसेना ने 27 मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने 27 मछुआरों को पकड़ा

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई नौवहन सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसला वारकुलासुरिया ने कहा कि भारतीय मछुआरों को ‘पूर्वी तट से दूर श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा क्षेत्र (आईएमबीएल) के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए कल रात गिरफ्तार किया गया।

नौसेना ने कहा कि नौकाओं और ट्रॉलरों को त्रिंकोमाली में पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा ताकि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई करे।

इसी माह श्रीलंकाई नौसेना ने भटक कर श्रीलंका के आईएमबीएल में पहुंच जाने वाले कम से कम 40 भारतीय मछुआरों और उनके चार ट्रॉलरों को वापस किया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 24, 2012, 13:01

comments powered by Disqus