Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 08:40
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। सोनिया गांधी ने मेजर टी. ग्यात्सो और पेंजो डी नामग्याल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल लाचेनपा को कोषाध्यक्ष और रूद्र एन शाक्य को सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि सरिता शर्मा को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। गांधी ने गायचिंग भूटिया, जगदीश सिंटुरी, बुद्धिबल गुरूंग और दीपक शर्मा को सिक्किम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने इंदिरा देवी, जी. प्रभाहिनी देवी और लहिंगकिम शिंगनेसुइस को मणिपुर प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 30, 2013, 08:40