Last Updated: Saturday, December 31, 2011, 03:57
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की जन्म के वर्ष में बदलाव करने की उनकी शिकायत खारिज कर दी। जन्म वर्ष में बदलाव खारिज हो जाने से यह साफ हो गया है कि सिंह अब 31 मई 2012 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
जन्म वर्ष में बदलाव से सम्बंधित सिंह की शिकायत को खारिज करने का फैसला रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने किया।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने महान्यायवादी की अनुशंसा पर अपना फैसला सेना प्रमुख को भेजा कि उनकी वैधानिक शिकायत खारिज की जाती है।
जनरल सिंह ने आधिकारिक दस्तावेजों में अपनी जन्मतिथि 10 मई 1950 की जगह 10 मई 1951 करने के लिए आवेदन दिया था जिसका महान्यायवादी ने अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी अनुशंसा रक्षा मंत्रालय को भेजी।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, December 31, 2011, 10:08