अरूणाचल में बाढ़ से चार लोगों की मौत

अरूणाचल में बाढ़ से चार लोगों की मौत

अरूणाचल में बाढ़ से चार लोगों की मौत ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश में आई बाढ़ में तीन और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई। हालांकि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लोहित जिले में नदियों का जल स्तर अब कम होने लगा है।

अधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत लोहित जिले के दुर्रा नल्ला इलाके में हुई जबकि कल पश्चिमी सियांग जिले में एक अन्य व्यक्ति की जान गई। 19 सितंबर को लोहित जिले के सुनपुरा इलाके में बाढ़ के पानी में बहने से एक विद्यार्थी की मौत हो गई थी।

लोहित जिले के उप अधीक्षक आर के शर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति का शव लोहित जिले में बरामद किया जा चुका है जबकि दूसरे की खोज जारी है।

भुवानी बर्मन नामक एक व्यक्ति कल पश्चिमी सियांग जिले के लिकाबली में भूस्खलन वाली जगह से फिसलकर सिजी नदी में गिर गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ।

राज्यपाल जे जे सिंह और मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने इन मौतों पर शोक जताते हुए प्रशासन से सर्तक रहने को कहा है। (एजेंसी)


First Published: Monday, September 24, 2012, 14:37

comments powered by Disqus