असम में बाढ़ से नौ लोगों की मौत

असम में बाढ़ से नौ लोगों की मौत

असम में बाढ़ से नौ लोगों की मौत
गुवाहाटी : ब्रह्मुपत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को और बिगड़ गई। बाढ़ से नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 16 जिलों में दस लाख लोग बेघर हो गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल रात तिनसुकिया जिले में सादिया के पास माकूम इलाके में नाव के डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल) ने 42 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया। कल डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में से प्रत्येक में एक एक व्यक्ति की जान गई। शिवसागर और नलबारी में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

बाढ़ से सार्वधिक प्रभावित जिलों में बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सोनितपुर जिले में दस राहत शिविरों की स्थापना की गई है। वन अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पूरे 420 वर्ग किमी क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा है और शिकारी स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। बीती रात एक सींग वाला एक गैंडा शिकारियों के हाथों मारा गया। शिकारी उसका सींग ले गए। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 24, 2012, 15:14

comments powered by Disqus