Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 22:20
नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में तपती गर्मी के बाद शनिवार शाम आंधी के बाद तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में यह गिरावट सामान्य से तीन डिग्री कम थी। शुक्रवार को तापमान 40.6 डिग्री रहा। आज दिन भर आसमान में हल्का बादल छाया रहा।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। आर्द्रता का स्तर 29 से 46 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक तौर पर बादल के छाए रहने और धूल भरी हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, May 11, 2013, 22:20