उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि आने वाले 36 से 48 घंटों के बीच मौसम में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

राजधानी लखनऊ के अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 10, 2012, 11:11

comments powered by Disqus