उत्तराखंड आपदा पर बंद हो राजनीति: सपा

उत्तराखंड आपदा पर बंद हो राजनीति: सपा

उत्तराखंड आपदा पर बंद हो राजनीति: सपाकोलकाता : समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर उत्तराखंड बाढ़ त्रासदी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। सपा नेता रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने जानबूझ कर उत्तराखंड आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया क्योंकि उसे राहत कार्यों की पूरी जिम्मेदारी लेने से परहेज था।

यहां पर संवाददाआतों के साथ बातचीत करते हुए यादव ने कहा कि उत्तराखंड आपदा पर कांग्रेस और भाजपा दोनों को राजनीति बंद करनी चाहिए। कई व्यक्ति मारे गये हैं, सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और यह दोनों राजनीतिक पार्टी एक-दूसरे पर राजनीतिक बढ़त हासिल करने में लगी हुई है।

यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपदा को लेकर राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया, जिसके बाद कांग्रेस भी इसमें कूद पड़ी। बाद में राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर संकीर्ण राजनीति की। यादव ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि अति विशिष्ट व्यक्तियों को अब उत्तराखंड का दौरा बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे राहत कार्य प्रभावित होता है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 2, 2013, 09:29

comments powered by Disqus