Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:20
करीब 11 दिन तक चले गतिरोध के बाद अदालत के हस्तक्षेप पर उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के एक दिन बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल करने वाले कर्मचारी जितनी तनख्वाह पाते हैं, उतना काम नहीं करते और अगर अखिलेश यादव की जगह वह खुद मुख्यमंत्री होते तो हड़ताली कर्मियों को सबक सिखा देते।