उत्तराखंड में खिली धूप, पर ठंड से राहत नहीं

उत्तराखंड में खिली धूप, पर ठंड से राहत नहीं

उत्तराखंड में खिली धूप, पर ठंड से राहत नहीं देहरादून : पर्वतीय इलाकों में दो दिनों तथा उंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में आकाश साफ रहा और सूरज दिखायी पड़ा हालांकि ठंड से कोई राहत नहीं मिली है। मुक्तेश्वर और टिहरी में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने बताया कि मसूरी और धनोल्टी के नजदीकी पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी नहीं हुयी है। देहरादून में कल के न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे, मुक्तेश्वर का शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और टिहरी का शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 20, 2013, 08:30

comments powered by Disqus