‘एक बिहारी सौ पै भारी’ पर एमएनएस कार्यकर्ताओं का हंगामा

‘एक बिहारी सौ पै भारी’ पर एमएनएस कार्यकर्ताओं का हंगामा

‘एक बिहारी सौ पै भारी’ पर एमएनएस कार्यकर्ताओं का हंगामाठाणे : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक दर्जन से अधिक संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने यहां एक सिनेमाघर में तोड़फोड़ की। ये लोग सिनेमाघर में भोजुपरी फिल्म दिखाए जाने का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का समूह चित्रालय सिनेमा हाल में घुस गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस सिनेमा हाल में भोजुपरी फिल्म ‘एक बिहारी सौ पै भारी’ चल रही थी।घटना के चलते हाल में अफरातफरी मच गई और दर्शक बाहर की ओर दौड़े।

पुलिस ने दावा किया कि हालांकि, स्थिति को तत्काल नियंत्रण में ले लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 5, 2012, 09:44

comments powered by Disqus