Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 10:43

भुवनेश्वर: ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम 14 नक्सली मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जंगल में हुई मुठभेड़ में कई मिनटों तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।
जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जिला स्वयंसेवी बल के साथ जंगल में छापेमारी की। नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर हमला करने के बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की।
पुलिस महानिरीक्षक सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया, मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं और हथियार भी जब्त किए गए हैं। भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर दूर स्थित मल्कानगिरी नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, September 14, 2013, 10:43