ओडिशा: मुठभेड़ में मारे गए तीन माओवादी

ओडिशा: मुठभेड़ में मारे गए तीन माओवादी

ओडिशा: मुठभेड़ में मारे गए तीन माओवादीरायगढ़ा (ओडिशा) : ओडिशा के रायगढ़ा जिले के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। रायगढ़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश पंडित ने बताया कि गुरुवार रात किरंबाडूंगरी गांव के पास तुरेईघाट जंगल के भीतर सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए गए खोज अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि इस खोज अभियान में सीआरपीएफ, ओडिशा का आधुनिक माओवादी-निरोधक विशेष अभियान समूह और पुलिस का एक संयुक्त दल शामिल था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। यह गोलीबारी बीती देर रात तक जारी रही।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जंगल के भीतर कई हथियार और युद्ध सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद फरार माओवादियों को गिरफ्तार करने के लिए जंगल में एक सघन खोज अभियान चलाया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 19, 2013, 11:07

comments powered by Disqus