कर्नाटक में लोकसभा की 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

कर्नाटक में लोकसभा की 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

कर्नाटक में लोकसभा की 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जाबेंगलुरू : कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जदएस को बड़े अंतर से हराकर मांड्या और बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को जीत दर्ज कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि चुनावी मैदान में पहली बार उतरीं अभिनेत्री राम्या ने जदएस के सी.एस. पुट्टाराजू को 67,611 मतों के भारी अंतर से हराकर मांड्या में जीत दर्ज की।

बेंगलुरू ग्रामीण में भी कांग्रेस को शानदार जीत मिली और जदएस को करारी हार झेलनी पड़ी। कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारास्वामी को करीब 1,37,000 मतों के अंतर से हराया।

इससे पहले 2009 लोकसभा चुनावों में बेंगलुरू ग्रामीण सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पुत्र कुमारास्वामी ने जीत दर्ज की थी लेकिन मई विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। गौड़ा परिवार के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।

भाजपा ने दोनों सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जदएस को समर्थन दिया था और अपने उम्मीदवारों को खड़ा नहीं किया था। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुरेश को अनिता के 4,41,601 मतों की तुलना में 5,78,608 मत मिले। मांड्या में राम्या को 4,84,085 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 4,16,474 मत मिले। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 24, 2013, 16:56

comments powered by Disqus