जेडीएस - Latest News on जेडीएस | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी ने गौड़ा पर किया पलटवार, कहा- `पूर्व PM का गुजरात में स्वागत है, बेटे से भी ज्यादा करेंगे सेवा`

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 17:27

नरेंद्र मोदी ने जेडीएस प्रमुख एच डी देवगौड़ा के इस बयान पर चुटकी ली है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो वह कर्नाटक छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का गुजरात में स्वागत हैं जहां वह उनके बेटे से भी ज्यादा सेवा करेंगे।

कमजोर कड़ियों का एक बार फिर मोर्चा

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 17:23

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव की तीसरे मोर्चे के बारे में यह उक्ति काफी प्रचलित है कि तीसरा मोर्चा अपने गठन के तीसरे दिन (कार्यालय दिल्ली के किस रोड पर बने के विवाद पर) बिखर जाता है। लोकसभा चुनाव 2014 के लिए गैर-कांग्रेसी और गैर-बीजेपी 11 दल एकजुट हुए हैं। हालांकि, इस बार इन्होंने अपने इस गठबंधन को तीसरे मोर्चा का नाम नहीं दिया है।

कर्नाटक में लोकसभा की 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 16:57

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जदएस को बड़े अंतर से हराकर मांड्या और बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को जीत दर्ज कर ली।

कर्नाटक विस चुनाव: जद (एस) ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 22:55

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की अध्यक्षता वाले जनता दल सेक्यूलर जद (एस) ने पांच मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए 122 उम्मीदवारों की पहली सूची आज घोषित की। इन उम्मीदवारों की फेहरिस्त में देवगौड़ा के एक पुत्र और पुत्रवधु का नाम भी है।

कर्नाटक निगम चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा की बड़ी हारी

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 22:40

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सात मार्च को संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में बुरी तरह हार का सामना पड़ा है, लेकिन पार्टी ने दावा किया है कि इस चुनाव का मई में होने वाले विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कावेरी नदी के पानी के लिए देवगौड़ा ने शुरू की पदयात्रा

Last Updated: Tuesday, February 12, 2013, 20:23

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने बेंगलूर में पेयजल की मांग के समर्थन में आज से पदयात्रा की शुरुआत की। बेंगलूर के लोग पीने के पानी के लिए कावेरी नदी के जल पर निर्भर हैं।

कांग्रेस, जेडीएस ने कावेरी का पानी छोड़ने के लिए भाजपा सरकार को लताड़ा

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 19:21

कर्नाटक विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस ने कावेरी की कानूनी लड़ाई में असफलता के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। पार्टी ने नदी विवाद पर लंबे समय से तमिलनाडु की पैरवी कर रहे फली एस नरीमन को बदलने की मांग भी दोहराई।

जेडीएस करेगा अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन : देवगौड़ा

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 16:10

बीएस येदियुरप्पा द्वारा भाजपा सरकार को अपदस्थ करने की धमकी दिए जाने के बीच जनता दल एस (जेडीएस) ने आज कहा कि वह जगदीश शेट्टार सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने को तैयार है।