कश्मीर एवं लद्दाख में कड़ाके की ठंड - Zee News हिंदी

कश्मीर एवं लद्दाख में कड़ाके की ठंड


श्रीनगर : कश्मीर घाटी एवं लद्दाख में कड़ाके की ठंड सोमवार को भी जारी रही। लेह में सोमवार को मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 22.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि लद्दाख के लेह में सोमवार को मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 22.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

घाटी में शीत लहर जारी है। तापमान में गिरावट के कारण पानी के नल जम गए। जबकि सड़कों पर फिसलन के कारण लोगों ने घरों में रहना बेहतर समझा। मौसम के संशोधित अनुमानों के अनुसार घाटी के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण अब अगले 24 घंटे के दौरान हल्का हिमपात हो सकता है। लोटस ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान घाटी में कुछ इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। हालांकि 26 एवं 27 जनवरी को पूरी घाटी में मध्यम स्तर का हिमपात होगा।

(एजेंसी)

First Published: Monday, January 23, 2012, 13:16

comments powered by Disqus