Last Updated: Wednesday, November 30, 2011, 14:14
श्रीनगर : कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चले जाने के चलते कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लेह में बीती रात शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया जबकि पास के कारगिल में शून्य से 7. 2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।
श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2. 2 डिग्री कम दर्ज किया गया जो बीती रात की तुलना में 0. 2 डिग्री कम है। दक्षिण कश्मीर स्थित काजीगुंड शहर में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शून्य से 2. 4 डिग्री कम तामपान दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मौसम गुरुवार को भी शुष्क और सर्द रहने उम्मीद है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 30, 2011, 19:44