कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे - Zee News हिंदी

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

श्रीनगर : कश्मीर घाटी के कई इलाकों में रविवार को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह जिले में तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

दूसरी तरफ, राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कल के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था।

 

हालांकि, एक तरफ पहलगाम में जहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गुलमर्ग में यह तीन डिग्री सेल्सियस रहा।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 4, 2011, 17:07

comments powered by Disqus