कश्मीर में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड - Zee News हिंदी

कश्मीर में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड




श्रीनगर : समूचे कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है। लद्दाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया।

 

हालांकि, कश्मीर घाटी और लद्दाख में कल तापमान बढ़ने पर लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रही। कई इलाकों में आज न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग ने तीन और सात फरवरी के बीच हल्की बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।

 

श्रीनगर में रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जहां आज रात न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

 

शहर में कल अधिकतम तापमान 6. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

पर्यटकों को अपनी ओर आकषिर्त करने वाला स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज गिया गया। पहलगाम हिल रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 9. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

उत्तर कश्मीर स्थित कुपवाड़ा में रात का तापमान शून्य से 3. 1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सबसे कम तापमान लद्दाख के सीमांत क्षेत्र में रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 1, 2012, 18:35

comments powered by Disqus