कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी - Zee News हिंदी

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

 

श्रीनगर : कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है और तापमान में और चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रसिद्ध गुलमर्ग रिसार्ट में तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

 

मौसम विभाग के अधिकारी ने आज बताया कि गुलमर्ग का तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कारगिल में भी इस मौसम का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह शून्य से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

लेह का तापमान कल शून्य से 22.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था और यहां आज भी ठंड का प्रकोप जारी है। लेह में आज का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में अन्य स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। पहलगाम के तापतान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किश गया है।

 

काजीगुंड का तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग का तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 14:38

comments powered by Disqus