कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) : हमीरपुर पुलिस ने अस्पताल में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में आज कांग्रेस सेवा दल के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि शिमला जिले की एक महिला की शिकायत के आधार पर नरेश लखनपाल, राजीव चोपड़ा, सुरेंद्र अग्निहोत्री और कुलदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि गत शाम जोनल अस्पताल के वार्ड में उससे छेड़छाड़ की गई। हमीरपुर के पुलिस उप अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि यह मामला गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला की शिकायत के बारे में पता लगने के बाद सुबह हमीरपुर-शिमला राजमार्ग पर यातायात बाधित कर दिया। हालांकि लखनपाल ने शिकायत को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 14, 2013, 08:35

comments powered by Disqus