कांस्टेबल ने दो की हत्या कर दे दी जान

कांस्टेबल ने दो की हत्या कर दे दी जान

नई दिल्ली : अपनी बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने जीजा और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को मारने के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली।

कांस्टेबल विजय (24) ने अपनी बहन के पति मनोज (36) और उसकी मां प्रकाशवती (62) की बख्तावरपुर गांव में बुधवार रात गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अलीपुर पुलिस थाने के पास खुद को भी गोली मार ली। विजय ने कथित तौर पर मां-बेटे को रात 9.30 बजे गोली मारी। दो घंटे बाद पुलिस को विजय की आत्महत्या की खबर मिली। विजय के शव के पास से पुलिस को उसकी सर्विस रिवॉल्वर मिली है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 20, 2012, 21:58

comments powered by Disqus