किन्नौर में हिमस्खलन, 3 की जान बची

किन्नौर में हिमस्खलन, 3 की जान बची

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों से जारी भारी हिमपात के कारण बुधवार को किन्नौर जिले में हुए हिमस्खलन में दो घरों के ढह जाने से सात लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दलों के प्रयास से तीन लोगों को मलबे में से निकाल लिया गया है। हादसे के बाद कुछ ही घंटो में स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई में तीन लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय रेकांग पियो से 70 किमी दूर भाबा घाटी के काफनु में हुई। बचाव दलों द्वारा लापता लोगों को ढूंढने का काम जारी है। घटनास्थल पर चिकित्सा दल के लोग भी पहुंच चुके हैं। किन्नौर में पिछले तीन दिनों से भारी हिमपात लागातार जारी है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 6, 2013, 15:15

comments powered by Disqus