केरल में ओणम की धूम

केरल में ओणम की धूम


तिरुवनंतपुरम : केरल में ओणम की धूम है। बुधवार को लोगों ने थिरु ओणम का त्योहार मनाया। केरलवासियों के बीच यह पर्व काफी लोकप्रिय है। यह करीब एक सप्ताह तक चलता है। इस पर्व के खास पकवान केले के पत्ते पर खाए जाते हैं।

केरल में विपक्षी दल मार्क्सैवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता वी. एस. अच्युतानंदन तथा उनके परिवार के सदस्य ओणम का त्योहार मनाने के लिए अपने पैतृक घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ओणम के अवसर पर पकाए जाने वाले विशेष पकवान वह कहां खाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 29, 2012, 14:05

comments powered by Disqus