Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 16:43
कोकराझाड़ (असम) : असम के तराई क्षेत्र में स्थित कोकराझाड़ शहर में दो समुदायों के बीच झड़प में छह लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया और आठ अन्य घायल हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को तैयार रहने का कहा गया है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि जिले के कोकराझाड़ पुलिस थाने के जोयपुर इलाके में पूर्व उग्रवादी संगठन बोडो लिबरेशन टाइगर्स (बीएलटी) के चार कैडरों की कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदिग्ध तौर पर की गई जवाबी कार्रवाई में अज्ञात लोगों ने कोकराझाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के दूरामरी इलाके में आज सुबह 60 वर्षीय शहादत हुसैन की हत्या कर दी और चार अन्य लोगों को घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि कोकराझाड़ रोड के नाराबरी इलाके में अज्ञात लोगों ने 14 वर्षीय लड़के जाकिर अली को पत्थरों से पीट-पीटकर मार दिया। दिन में हुए एक और हमले में फकीराग्राम पुलिस थाना क्षेत्र के कोडलदुहा में हथियारबंद लोगों ने चार अन्य लोगों को घायल कर दिया।
First Published: Saturday, July 21, 2012, 16:43