कोकराझार में कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील

कोकराझार में कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील

गुवाहाटी : असम के कोकराझार जिले में शनिवार रात से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। यहां आज दिन के समय कर्फ्यू में छह घंटे की ढील दी गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोकराझार के नौ जिलों में कर्फ्यू में सुबह 10 से शाम चार बजे तक ढील दी गई है। इन गावों में स्थिति तनावपूर्ण रही है।

कोकराझार में सेना ने फ्लैग मार्च जारी रखा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कोकराझार में अर्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां तैनात की गई हैं।

बीते 10 नवंबर को शुरू हुई हिंसा के संबंध में कुल 65 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में 10 लोग मारे गए।

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के सदस्य मोनोकुमार ब्रह्मा उर्फ जलजा को कल अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसको लेकर ‘बोडोलैंड पीपुल्स फोरम’ ने नाखुशी जाहिर की है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 18, 2012, 22:43

comments powered by Disqus