गढ़वाल में भूस्खलन, हजारों श्रद्धालु फंसे

गढ़वाल में भूस्खलन, हजारों श्रद्धालु फंसे

देहरादून : अगर आप इस वीकेंड में गढ़वाल की पहाड़ी वादियों में जाने की योजना बना रहे हैं तो इस योजना को निरस्त कर दीजिए क्यों कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी भूस्खलन होने के कारण एक हजार से अधिक श्रद्धालु विभिन्न इलाकों में फंसे पड़े हैं। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से ऋषिकेश-बद्रीनाथ और ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग बाधित हो गया है।

आपदा प्रबंधन एवं राहत कंेद्र के अधिकारियों ने बताया कि चमोली जिले के पाताल गंगा, बिराही और भीमतल्ला इलाके में भूस्खलन से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर करीब 400 से 600 श्रद्धालु अलग-अलग जगहों में फंसे हुए हैं।

भटवारी और थिरान हल्कूघाट इलाके में भूस्खलन से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर करीब 500 से अधिक श्रद्धालु अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं। पिछले साल सरकार ने भारी भूस्खलन के बाद चारधाम यात्रा को एक सप्ताह तक रोक दिया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 3, 2012, 12:44

comments powered by Disqus