गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास से प्रभावित होगा यातायात - Zee News हिंदी

गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास से प्रभावित होगा यातायात

 

दिल्ली : गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण सोमवार की सुबह मध्य दिल्ली की ओर आने वाले लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रा चेतावनी जारी करते हुए लोगों से परेड मार्ग ‘राजपथ से लाल किला’ पर जाने से बचने को कहा है।

 

सुबह 10 बजे के बाद ही बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात की अनुमति दी जाएगी।

 

सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट का रास्ता बंद रहेगा।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 22, 2012, 22:30

comments powered by Disqus