गहलोत ने आसाराम से संपर्क होने से किया इनकार

गहलोत ने आसाराम से संपर्क होने से किया इनकार

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपों से घिरे आसाराम बापू के साथ किसी प्रकार का संपर्क होने से इनकार करते हुए शुक्रवार को आध्यात्मिक गुरु पर निराधार और `घटिया` बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

गहलोत स्वयंभू भगवान के कथित बयान जिसमें उन्होंने गहलोत के साथ संपर्क का दावा किया है, पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। गहलोत ने कहा कि मैं उनसे 12-15 वर्ष पहले टोंक जिले के निवाई कस्बे में गोशाला के उद्घाटन कार्यक्रम के सिलसिले में मिला था। अब वे दावा कर रहे हैं कि मेरा उनके साथ संपर्क है। यह उनके लिए अच्छी बात नहीं है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि समाज संतों का आदर करता है और उन्हें कुछ भी कहने से पहले 50 बार सोचना चाहिए कि उनके शब्दों का क्या संदेश जाएगा। गहलोत ने भाजपा पर इस मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 30, 2013, 22:45

comments powered by Disqus