गुजरात में संघर्ष में 15 लोग घायल

गुजरात में संघर्ष में 15 लोग घायल


दाहोद (गुजरात) : गुजरात में दाहोद जिले के झालोड नगर में एक मामूली से मुद्दे पर दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में 15 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि कल देर रात दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद उस समय हिंसक हो गया जब दो समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गोली चलाई जिसमें आठ लोग घायल हो गए, जबकि एक कांस्टेबल सहित सात लोग पथराव में घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से नगर में शांति है और पुलिस अधिकारियों ने मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 27, 2012, 16:45

comments powered by Disqus