Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 13:40

बेंगलुरु: कर्नाटक में डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्य में बीते चार वर्षो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं।
गौड़ा ने राज्यपाल एचआर भारद्वाज को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे एक दिन पहले भाजपा ने ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 11, 2012, 13:40