सदानंद गौड़ा - Latest News on सदानंद गौड़ा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

रेल परामर्श के लिए श्रीधरन सहित विशेषज्ञ समिति

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 21:49

रेल मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि भारतीय रेलवे के त्वरित विस्तार और आधुनिकीकरण पर सलाह देने के लिए दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख ई. श्रीधरन सहित विशेषज्ञों की समिति शीघ्र ही गठित की जाएगी।

गजब! 90 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से आगरा

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 23:51

यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो इस साल के अंत तक दिल्ली-आगरा रेलखंड पर ऐसी तेज रफ्तार ट्रेन चलने लगेगी जिससे दिल्ली और आगरा के बीच का सफर महज 90 मिनट में तय किया जा सकेगा।

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के भाई हैं स्टेशन मास्टर

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 11:14

कर्नाटक में रेलवे स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत डी वी सुरेश गौड़ा देश के नए रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा के छोटे भाई हैं और वह चाहते हैं कि रेल मंत्री के रूप में उनके भाई राज्य में और विशेष तौर पर दक्षिण कन्नड क्षेत्र की रेल व्यवस्था में सुधार करें ।

रेलवे के लिए सुरक्षा एक अहम मुद्दा: रेल मंत्री

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 13:10

उत्तर प्रदेश में कल हुई गोरखधाम ट्रेन दुर्घटना के परिप्रेक्ष्य में नये रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने आज कहा कि रेलवे के लिए सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसका ध्यान रखना होगा ।

लोकायुक्त अदालत के समक्ष पेश हुए सदानंद गौड़ा

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 23:13

अवैध आवंटन के जरिए प्लॉट प्राप्त करने के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और उनकी पत्नी दत्ती सोमवार को लोकायुक्त अदालत के समक्ष उपस्थित हुए।

हाईकोर्ट ने सदानंद गौड़ा की याचिका खारिज की

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 23:21

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौडा और उनकी पत्नी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ एक निजी शिकायत पर की जा रही लोकायुक्त की कार्रवाई को रोके जाने का अनुरोध किया था ।

कर्नाटक में बागी भाजपा विधायकों पर गिरेगी गाज!

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 10:09

विजय संकेश्वर के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने और बीएस येदियुरप्पा के समर्थक विधायकों के भाजपा छोड़ने की आशंकाओं से चिंतित डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि पार्टी इन बागी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

`येदियुरप्पा को उल्टा पड़ सकता है भाजपा छोड़ने का निर्णय`

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 17:31

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने आज कहा कि बी. एस. येदियुरप्पा का जल्दबाजी में भाजपा छोड़ने और अपनी पार्टी शुरू करने का निर्णय उल्टा पड़ सकता है और राज्य में उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हो सकती है।

व्यक्तिगत पेशी से गौड़ा दंपति ने मांगी छूट

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 20:11

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा और उनकी पत्नी ने आज एक शिकायत के मामले में लोकायुक्त अदालत के समक्ष निजी तौर पर पेश होने से छूट मांगी।

गौड़ा व 7 अन्य के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत

Last Updated: Thursday, October 4, 2012, 00:25

लोकायुक्त अदालत के समक्ष आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा तथा मुख्य सचिव सहित सात अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ संपत्ति हथियाने के लिए शक्तियों के कथित दुरुपयोग की शिकायत की गई।

सूखे पर गौड़ा और येदियुरप्पा में छिड़ी जंग

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 11:13

अपने कार्यकाल में भीषण सूखे से निपटने में कथित लापरवाही पर बीएस येदियुरप्पा के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने आज कहा कि दिग्गज नेता को मुद्दे पर पार्टी के भीतर चर्चा करनी चाहिए थी।

गौड़ा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 13:40

कर्नाटक में डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्य में बीते चार वर्षो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं।

कर्नाटक बीजेपी में घमासान, गौड़ा ने रखी नई मांगें

Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 15:33

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने मंगलवार को नया संकट खड़ा हो गया जब निवर्तमान मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ जवाबी कदम उठाते हुए अंतिम समय में कई मांगें रख दीं जिससे विधायक दल की बैठक को टालना पड़ा।

सदानंद गौड़ा का इस्तीफा, शेट्टार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 22:31

कर्नाटक में पैदा हुए राजनैतिक संकट को समाप्त करते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा से इस्तीफा दिलवाया और जगदीश शेट्टार उनकी जगह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

कर्नाटक के सीएम गौड़ा दिल्ली रवाना

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 14:56

कर्नाटक में सत्तारुढ़ भाजपा में बगावत शांत करने के लिए पद से हटाए जाने की आंशका के बीच मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा आज दिल्ली रवाना हो गए। पार्टी आलाकमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया था।

राष्ट्रपति चुनाव के बाद शेट्टर होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री!

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 17:49

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने अपने शासन वाले कर्नाटक की पार्टी इकाई में आपस में लड़ रहे दोनों पक्षों की बातों को मंगलवार को सुना और ऐसे संकेत हैं कि समाधान के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के फौरन बाद मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटा कर उनके पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा समर्थक लिंगायत नेता जगदीश शेट्टर को आसीन किया जाएगा।

गौड़ा ने इस्तीफा वापस लेने का स्वागत किया

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 14:13

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाले बागी नेताओं की ओर से लगातार दबाव झेल रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौडा ने सोमवार को नौ मंत्रियों के इस्तीफा वापस लेने के फैसले का स्वागत किया।

कर्नाटक संकट: बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे गौड़ा

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 09:56

कनार्टक भाजपा में दिनोंदिन गहराते संकट और नए घटनाक्रमों के बीच के बीच मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान सदानंद गौड़ा, गडकरी, कर्नाटक मामलों के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच कर्नाटक संकट पर बैठक होगी।

कर्नाटक भाजपा में संकट बरकरार

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 23:35

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई में चल रहा संकट जस का तस बना हुआ है। एक दिन पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के वफादार नौ मंत्री शनिवार को भी मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा को हटाने की अपनी मांग पर अड़े रहे।

येदियुरप्पा धड़े ने किया सदानंद गौड़ा पर प्रहार

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 15:28

बी.एस. येदियुरप्पा धड़े ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा पर करारा प्रहार किया और उन पर विपक्षी जनता दल सेकुलर के प्रभाव में आने व मंत्रियों को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया।

हम इस संकट से उबर जाएंगे : सदानंद गौड़ा

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 13:58

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने अपने नेतृत्व के खिलाफ येदियुरप्पा खेमे के विद्रोह से विचलित हुए बिना विश्वास जताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप से इस संकट का समाधान हो जाएगा।

कर्नाटक संकट: गौड़ा गुट का पलटवार, दो मंत्री देंगे इस्तीफा

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 13:47

मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को पद से हटाने की मांग पर पलटवार करते हुए उनके समर्थकों ने आज कहा कि नेतृत्व में किसी भी परिवर्तन का कड़ा विरोध करते हुए उनके गुट के दो लोग आज दोपहर को इस्तीफा दे देंगे।

आलाकमान की अनुमति के बाद होगी बैठक: गौड़ा

Last Updated: Wednesday, June 20, 2012, 17:55

भाजपा के असंतुष्ट नेताओं के दबाव के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को आश्वस्त किया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वह विधायक दल की बैठक बुलाने के लिए तैयार हैं।

येदियुरप्‍पा गुट के नेताओं का सीएम गौड़ा को अल्टीमेटम

Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 20:17

नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर जारी खामोशी को तोड़ते हुए बी एस येदियुरप्पा गुट के नेताओं ने मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा को विधायक दल की बैठक तीन दिनों के भीतर बुलाने के लिए कहा है जिससे गौड़ा सरकार के सामने नयी चुनौती पैदा हो गयी है।

स्वामी नित्यानंद को मिली जमानत

Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 21:45

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे विवादास्पद धर्म गुरु स्वामी नित्यानंद को जमानत मिल गई है।

नित्यानंद ने सरेंडर किया, जेल भेजे गए

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 21:46

ताजा आपराधिक मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रहे विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर रामनगर में एक अदालत में आज आत्मसमर्पण कर दिया और उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

नित्यानंद की गिरफ्तारी कभी भी मुमकिन

Last Updated: Tuesday, June 12, 2012, 09:25

विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

कर्नाटक सरकार पर संकट और गहराया

Last Updated: Monday, May 14, 2012, 08:19

कनार्टक में भाजपा नीत सरकार पर संकट और गहरा गया है। मुख्‍यमंत्री सदानंद गौड़ा ने आज विधायकों की आपात बैठक बुलाई थी। लेकिन इस बैठक में पार्टी के केवल 20 विधायक ही पहुंचे।

गौड़ा को हटाने पर अड़े हैं येदियुरप्पा

Last Updated: Sunday, May 13, 2012, 14:31

येदियुरप्पा सदानंद गौड़ा को मुख्यमंत्री पद से हटाने पर अड़े हैं और खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर फिर से स्थापित किए जाने को जोर लगा रहे हैं,वहीं गौड़ा नई दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं।

गौड़ा 'धोखेबाज', सोनिया 'महान': येदियुरप्पा

Last Updated: Sunday, May 13, 2012, 11:01

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा को 'धोखेबाज' कहा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें एक महान गुण है।

सदानंद घिरे, आपात बैठक से इनकार

Last Updated: Thursday, May 10, 2012, 09:06

कर्नाटक भाजपा में संकट और गहराने लगा है। मुख्‍यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राज्‍य कैबिनेट में येदियुरप्‍पा के समर्थकों के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

किसानों के साथ अन्याय नहीं : गौड़ा

Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 12:38

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि कावेरी नदी क्षेत्र के किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

'कांग्रेस हमें नहीं पढाएं नैतिकता का पाठ'

Last Updated: Thursday, February 9, 2012, 08:43

मंत्रियों द्वारा कथित रूप से अश्लील क्लिप देखने पर उठे विवाद का सामना कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को कांग्रेस पर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया।

कर्नाटक के सीएम गौड़ा ने जीता उपचुनाव

Last Updated: Thursday, December 22, 2011, 15:39

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा गुरुवार को विधान परिषद के उपचुनाव में निर्वाचित घोषित किए गए।

उपचुनाव में जीत का भरोसा: सदानंद गौड़ा

Last Updated: Thursday, December 22, 2011, 05:52

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने पार्टी में फूट पड़ने की खबरों का खंडन करते हुए विधान परिषद की एक मात्र सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत का भरोसा जताया है।

सदानंद गौड़ा ने चुनावों के लिए पर्चा भरा

Last Updated: Monday, December 12, 2011, 06:26

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने 22 दिसम्बर को होने वाले चुनावों के लिए सोमवार को नामांकन दर्ज कराया। गौड़ा के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्समंत्री बीएस येदियुरप्पा, राज्य के भाजपा अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा और अनेक केबिनेट मंत्री मौजूद थे।

येदियुरप्पा के खिलाफ जनहित याचिका

Last Updated: Tuesday, November 1, 2011, 04:01

कनार्टक उच्च न्यायालय में जेल नियमावली 1978 के नियमों का कथित उल्लंघन के मामले में मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और उनके पूर्ववर्ती बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर किया गया है।

गौड़ा मंत्रिपरिषद में 21 नये मंत्री

Last Updated: Tuesday, August 9, 2011, 07:11

कर्नाटक में डी.वी. सदानंद गौड़ा की मंत्रिपरिषद में 21 नये मंत्री शामिल किये गये हैं. राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

गौड़ा ने दावा पेश किया

Last Updated: Thursday, August 4, 2011, 06:42

कर्नाटक में सदानंद गौड़ा नए मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे

डी.वी. सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए सीएम

Last Updated: Wednesday, August 3, 2011, 09:44

सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे.