जमीर होंगे ओडिशा के नए राज्यपाल

जमीर होंगे ओडिशा के नए राज्यपाल

शिलांग : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री सेनायांगबा चुबातोशी जमीर ओडिशा के नए राज्यपाल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्राालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के राज्यपाल के रूप में जमीर की नियुक्ति से संबंधित फाइल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास अनुमति के लिए भेजी गई है।

जमीर, मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे का स्थान लेंगे। जमीर ने नई दिल्ली से फोन पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बारे में मुझे बताया है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

जमीर (82) महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं। वह 1980 से 2003 तक पांच बार नागालैंड के मुख्यमंत्री भी रहे। उनकी गिनती आधुनिक नागालैंड के निर्माताओं में होती है। उन्होंने इस बार नागालैंड विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 8, 2013, 16:11

comments powered by Disqus