झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम

झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम

झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम रांची : झारखंड में वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम निम्न हैं।

23 दिसंबर, 2009: राज्य के दूसरे विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया।

25 दिसंबर: झारखंड मुक्ति मोर्चा :झामुमो: प्रमुख शिबू सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

27 दिसंबर: राज्यपाल ने सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दिया।

30 दिसंबर: सोरेन ने राज्य के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर सपथ ग्रहण की ।

2010, 7 जनवरी : विश्वास मत 27 अप्रैल, सोरेन ने लोकसभा में आए अविश्वास प्रस्ताव में संप्रग के समर्थन में मतदान किया।

28 अप्रैल: भाजपा संसदीय बोर्ड ने झामुमो से समर्थन वापस लेने का निर्णय किया। जेएमएम ने सोरेन की गलती के लिए माफी मांगी।

29 अप्रैल: भाजपा ने समर्थन वापसी का अपना फैसला टाला।

18 मई: अर्जुन मुंडा और सोरेन के बीच बारी बारी से सत्ता बंटवारे पर सहमति बनी।

20 मई: सोरेन ने एक बार फिर संप्रग के पक्ष में मतदान किया।

24 मई: भाजपा ने सोरेन से समर्थन वापस लिया।

30 मई: सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1 जून: राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा।

7 सितंबर: अर्जुन मुंडा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

9 सितंबर: राष्ट्रपति शासन हटा।

11 सितंबर: मुंडा ने राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया।

वर्ष 2012 मई में: सोरेन ने भाजपा को सत्ता बंटवारा फार्मूले की याद दिलाई।

25 दिसंबर: उप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुंडा को पत्र लिख कर बारी बारी से सत्ता बंटवारे की नीति पर भाजपा का रख साफ करने को कहा।

3 जनवरी: मुंडा ने झामुमो को दिए लिखित जवाब में कहा कि 28 महीने बाद सत्ता बटवारे को लेकर उनके साथ कोई समझौता नहीं हुआ है।

7 जनवरी: झामुमो ने भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा की।

8 जनवरी: अर्जुन मंडा ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई, विधानसभा भंग करने की सिफारिश की और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

8-13 जनवरी: झामुमो नया गठबंधन बनाने में असफल रहा।

14 जनवरी: राष्ट्रपति शासन की सिफारिश।

18 जनवरी: राज्य में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू।

9 जुलाई: झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

10 जुलाई: राज्यपाल सैयद अहमद ने राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की।

11 जुलाई: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की।

12 जुलाई: राष्ट्रपति से केंद्रीय शासन हटाने की सहमति मिलने के बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।

13 जुलाई: हेमंत सोरेन ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 13, 2013, 12:12

comments powered by Disqus