झारखंड मुक्ति मोर्चा - Latest News on झारखंड मुक्ति मोर्चा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा चुनाव: शिबू सोरेन दुमका से लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:43

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य की तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी प्रमुख और निवर्तमान सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका एक बार फिर दुमका सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

झारखंडः हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 13:36

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल सैयद अहमद ने राजभवन में पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित समारोह में सभी छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जनता को आहत करने की बजाय इस्तीफा दे दूंगा :सोरेन

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 20:34

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद दो टूक कहा कि वह गठबंधन की मजबूरियों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे राज्य की जनता आहत हो अलबत्ता ऐसी स्थिति में वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे।

हेमंत सरकार आज विश्वास मत हासिल करने उतरेगी, व्हिप जारी

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 09:11

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गठबंधन सरकार गुरुवार को झारखंड विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेगी।

झारखंड के नए गुरुजी बने हेमंत सोरेन

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 21:13

झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नये ‘गुरू जी’ बन गये हैं। एक समय झामुमो में हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन को पिता शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन 2009 में बड़े भाई की मौत ने हेमंत को राज्य की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया।

झारखंड: 2009 विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:12

झारखंड में वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम निम्न हैं।

हेमंत सोरेन: बनना था इंजीनियर, बन गए सीएम

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 13:44

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र और आज राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने राजनीति का ककहरा अपने घर में अपने पिता से सीखा है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 12:15

झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने की राज्यपाल की अनुशंसा को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के नौवें मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 15:50

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा अन्य छोटे दलों के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हेमंत ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अहमद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

झारखंड: राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 14:48

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल डा. सैयद अहमद से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

झारखंड: सरकार बनाने का दावा आज पेश कर सकते हैं हेमंत सोरेन

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 10:04

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमो ने 40 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। दो अन्य विधायकों का समर्थन भी पार्टी को मिलने वाला है।

झामुमो को बहुमत जुटाने के दिशा में मिली सफलता

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 11:26

झारखंड मुक्ति मोर्चा को सामान्य बहुमत जुटाने में कुछ सफलता मिली क्योंकि उसे चार विधायकों का समर्थन मिल गया है तथा मार्क्‍सिस्ट कार्डिनेशन कमेटी (एमसीसी) ने नौंवी सरकार बनाने के लिए बहुपक्षीय गठबंधन कायम करने के झामुमो के प्रयासों को समर्थन देने का संकेत दिया है।

झारखंड: सरकार गठन में शामिल होने के लालू के फैसले का स्वागत

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 09:20

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार बनाने के प्रयास में शामिल होने के पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि पार्टी यहां जनहित के कार्यों को करवाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस झारखंड में झामुमो के साथ सरकार बनाने के पक्ष में

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 21:30

झारखंड में राष्ट्रपति शासन की अवधि करीब एक पखवाड़े में समाप्त हो जाएगी और ऐसे में कांग्रेस राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

झारखंड में नई सरकार बनाने की घोषणा कभी भी संभव

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 14:46

झारखंड में राष्ट्रपति शासन के छह माह 18 जुलाई को पूरा होने से ठीक पूर्व कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य संभावित सहयोगी दलों और निर्दलीयों से नई सरकार के गठन के लिए बातचीत तेज कर दी है और इसकी औपचारिक घोषणा अब कभी भी की जा सकती है।

‘झामुमो राष्ट्रपति शासन से निराश, कांग्रेस पहल करे’

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 17:50

झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के गुरुवार के फैसले से निराश है, लेकिन उसने अभी यहां नई सरकार के गठन की आस नहीं छोड़ी है और कहा है कि इसकी पहल अब कांग्रेस को करनी है।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन पर कैबिनेट की मुहर

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 14:52

झारखंड में अब राष्ट्रपति शासन लगना तय हो गया है।

JMM से 28-28 महीने का नहीं हुआ था करार: मुंडा

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 15:08

झारखंड के वर्तमान राजनीतिक भूचाल के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उस चिट्ठी ने आग में घी का काम किया जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन को टका सा जवाब दे दिया था कि 11 सितंबर, 2010 को सरकार गठन के समय भाजपा और झामुमो में 28-28 महीने सरकार का नेतृत्व करने का कोई समझौता नहीं हुआ था।

झामुमो सरकार बनाने को तैयार, राज्यपाल से मांगा और समय

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 00:39

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज यहां कहा कि वह सरकार बनाने को तैयार है और इसी दृष्टि से उसने शनिवार को राज्यपाल से संभावनाएं तलाशने के लिए और समय मांगा है।

झारखंड में सरकार गठन की कवायद, सोनिया से आज मिलेंगे हेमंत सोरेन

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 09:28

मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस्‍तीफे और विधानसभा भंग करने की सिफारिश के बाद झारखंड में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

मुंडा ने अपने गुरू शिबू सोरेन को फिर दी मात!

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 20:05

झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन के राजनीतिक शिष्य रहे पैंतालीस वर्षीय अर्जुन मुंडा ने बारह वर्ष पुराने झारखंड राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद छोड़कर अपने गुरू की चाल की ऐसी काट की जिसमें झामुमो फंसी नजर आ रही है।

झारखंड: झामुमो की समर्थन वापसी के बाद अर्जुन मुंडा का इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 16:42

झारखंड में मंगलवार सुबह तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ गठबंधन के प्रमुख घटक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा नीत अर्जुन मुंडा सरकार से औपचारिक रूप से समर्थन वापस ले लिया, जिसके मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया और उन्हें 82 सदस्यीय राज्य विधानसभा भंग करने की सिफारिश के अपने मंत्रिमंडल के फैसले की सूचना दी।

‘जेएमएम समर्थन वापसी का पत्र दे तो सशर्त मदद’

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 09:34

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के अजरुन मुंडा सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा का स्वागत करती है लेकिन वह उसे सशर्त तभी मदद करेगी जब वह मुंडा सरकार से समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को सौंप कर स्थिति को पूरी तरफ स्पष्ट कर देगी।