झारखंड के अनेक हिस्सों में पहुंचा मॉनसून

झारखंड के अनेक हिस्सों में पहुंचा मॉनसून

रांची : दक्षिण पश्चिमी मॉनसून उम्मीद से पांच दिनों पूर्व ही झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अनेक हिस्सों में पहुंच गया है और पिछले चौबीस घंटों में रांची में बीस मिलीमीटर और राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसूनी वर्षा की बौछारें पड़ी हैं।

दिल्ली स्थिति मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून सोमवार शाम ही झारखंड की राजधानी रांची समेत अनेक हिस्सों में पहुंच गया, जिसके चलते राज्य के अनेक हिस्सों में मॉनसूनी वर्षा हो रही है और अगले चौबीस घंटे भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी वर्षा और अन्य हिस्सों में गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 11, 2013, 09:41

comments powered by Disqus