झारखंड: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

झारखंड: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

रांची : झारखंड में पुलिस महकमे में शीर्ष स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल में आशा सिन्हा को राज्य होमगार्ड और अग्निशमन सेवा का नया महानिदेशक बनाया गया और अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के छह अन्य अधिकारियों के पदभार में फेरबदल किए गए। उल्लेखनीय है कि झारखंड में इस समय राष्ट्रपति शासन चल रहा है।

राज्यपाल भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह सूचना दी गई है। इसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशा सिन्हा को महानिदेशक होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा का प्रमुख बनाया गया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 12, 2013, 09:15

comments powered by Disqus