राष्‍ट्रपति शासन - Latest News on राष्‍ट्रपति शासन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राष्ट्रपति शासन के लिए उत्तर प्रदेश फिट केस : आर.के. सिंह

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 16:03

भाजपा सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए उत्तर प्रदेश ‘फिट केस’ है क्योंकि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

तेलंगाना से कल हटेगा राष्ट्रपति शासन, AP में रहेगा जारी

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 11:55

अविभाजित आंध्र प्रदेश से राष्ट्रपति शासन कल आंशिक रूप से हटा लिया जाएगा ताकि नवगठित तेलंगाना राज्य में टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को शपथ ग्रहण में मदद मिल सके। तेलंगाना में राष्ट्रपति शासन कल हट जाएगा जबकि विभाजन के बाद के शेष आंध्र प्रदेश में यह लागू रहेगा क्योंकि तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभवत: एक सप्ताह बाद संभालेंगे।

तेलंगाना में 2 जून को हटेगा राष्ट्रपति शासन

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 21:23

केन्द्र सरकार 2 जून को एकीकृत आंध्र प्रदेश में लागू राष्ट्रपति शासन को आंशिक रूप से हटा लेगी ताकि टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकें लेकिन सीमांध्र में तब तक राष्ट्रपति शासन लागू रहेगा।

दिल्ली में दोबारा `आप` को समर्थन नहीं देगी कांग्रेस

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 16:14

दिल्ली कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह सरकार के गठन में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की बजाए दोबारा चुनाव को तरजीह देगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आप विधायकों का एक खेमा दोबारा सरकार का गठन चाहता है।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन पर रुख स्‍पष्‍ट करे बीजेपी, कांग्रेस: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 21:54

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा को निलंबित स्थिति में रखने की राष्ट्रपति की व्यवस्था पर बीजेपी, कांग्रेस को उनका रुख जानने के लिए शुक्रवार को नोटिस जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने पूछा कि क्या दिल्ली विधानसभा को निलंबित स्थिति में रखने का एक कारण बहुमत जुटाने के लिए जोड़तोड़ की अटकलबाजी हो सकती है।

आंध्र में राष्ट्रपति शासन, तेलंगाना बिल पर राष्ट्रपति की मुहर

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:03

अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए संसद द्वारा पारित विधेयक को शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी मिल गई। उन्होंने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की घोषणा पर भी हस्ताक्षर कर दिए।

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 14:59

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला सुनाया। आंध्र प्रदेश का विभाजन कर पृथक तेलंगाना राज्य के गठन का फैसला लिया जा चुका है।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 18:08

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

पृथक तेलंगाना के बाद की स्थिति पर कांग्रेस में मंथन

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 15:55

आंध्र प्रदेश विभाजन के बाद की परिस्थितियों से निबटने के लिए कांग्रेस में विचार-विमर्श तेज हो गया है। मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस दुविधा में है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए या नए सीएम का चयन करे।

आंध्र में लगाया जा सकता है राष्ट्रपति शासन

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 22:28

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन द्वारा मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की अनुशंसा के कारण अब वहां राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू

Last Updated: Monday, February 17, 2014, 13:31

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है और अरविंद केजरीवाल सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन, विधानसभा रहेगी निलंबित

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 23:49

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी। उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली विधानसभा भंग करने की निवर्तमान सरकार की सिफारिश को खारिज करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने का सुझाव दिया था।

दिल्ली में विधानसभा को निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लगाने का सुझाव

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 18:33

दिल्ली विधानसभा भंग करने की निवर्तमान सरकार की सिफारिश को उप-राज्यपाल (एलजी) नजीब जंग द्वारा शनिवार को खारिज कर दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा को निलंबित रखते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का सुझाव दिया है।

दिल्ली पर सस्पेंस : राष्ट्रपति शासन या दोबारा चुनाव?

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 09:57

अरविंद केजरीवाल की सरकार के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैसे चलेगी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है कि दिल्ली में दोबारा चुनाव होंगे या फिर राष्ट्रपति शासन लागू होगा?

दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन, उपराज्यपाल ने की सिफारिश

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 20:19

दिल्ली में सरकार बनने का रास्ता बंद हो गया है। दिल्ली में अब राष्ट्रपति शासन लागू होगा। विधानसभा भंग नहीं होगी लेकिन यह निलंबित रहेगी। दिल्ली में सरकार नहीं बनी तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा। दिल्ली में 18 दिसंबर तक सरकार बनने का समय है।

दिल्ली में आज से लग सकता है राष्ट्रपति शासन?

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 09:44

राजधानी दिल्ली में आज से राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

दिल्ली में गतिरोध कायम, राष्ट्रपति शासन के आसार प्रबल

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 21:45

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा के आठ दिन बाद भी सरकार गठन पर राजनीतिक गतिरोध जारी रहने पर राष्ट्रपति शासन के आसार तेज हो गए हैं। चुनाव से त्रिशंकु जनादेश आया है।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के लिए अभी पहल नहीं : शिंदे

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 20:37

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा केंद्र सरकार को अभी प्राप्त नहीं हुई है।

मायावती बोलीं- यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाओ

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 13:09

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की मुखिया मायावती ने अखिलेश राज में कानून व्यवस्था की बदतर हालात पर चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

तेलंगाना मामला: दिल्ली में प्रदर्शन, आंध्र प्रदेश में हड़ताल, बिजली गुल, आम आदमी परेशान

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 10:39

केंद्र सरकार के तेलंगाना राज्य गठित करने के निर्णय के खिलाफ आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। उधर तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू अपने समर्थकों के समेत दिल्ली में आंध्र भवन पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीमांध्र से बिजली गायब; तेलंगाना पर जीओएम का पुनर्गठन, राष्ट्रपति शासन की संभावना से इनकार

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 00:48

केंद्र सरकार के तेलंगाना राज्य गठित करने के निर्णय के खिलाफ आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों का दौर तीसरे दिन भी जारी है। राज्य विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों से लगातार तीसरे दिन भी बिजली गायब रही। इसके चलते कई रेलगाड़ियां रद्द करनी पड़ीं।

`हिंसा पर काबू पाने में सपा सरकार विफल, यूपी में राष्ट्रपति शासन लगे`

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 16:02

मुजफ्फरनगर जिले में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सोमवार को मांग की है।

अजित ने की यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 19:36

राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल होने एवं प्रदेश में फैले सांप्रदायिक दंगों को काबू करने में नाकाम रहने के कारण केन्द्र सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करे।

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का इरादा नहीं: शिंदे

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 21:06

तेलंगाना के खिलाफ सड़कों पर हो रहे लगातार प्रदर्शन के मद्देनजर आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना से केन्द्र सरकार ने शनिवार को इंकार किया।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 16:00

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की गुरुवार को सिफारिश की। दो दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 15:12

झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने बुधवार को केंद्र सरकार से राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अहमद ने आज केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की।

झारखंड में नई सरकार बनाने की घोषणा कभी भी संभव

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 14:46

झारखंड में राष्ट्रपति शासन के छह माह 18 जुलाई को पूरा होने से ठीक पूर्व कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य संभावित सहयोगी दलों और निर्दलीयों से नई सरकार के गठन के लिए बातचीत तेज कर दी है और इसकी औपचारिक घोषणा अब कभी भी की जा सकती है।

राष्ट्रपति शासन नक्सली समस्या का हल नहीं: रमन सिंह

Last Updated: Tuesday, May 28, 2013, 09:36

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सली घटना पर बयान देते हुए कहा है कि नक्सली समस्या किसी एक राज्य की समस्या नहीं है बल्कि यह एक राष्ट्रीय समस्या है।

बसपा ने राष्ट्रपति शासन की मांग दोहराई

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 15:42

उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती मायावती सरकार के कार्यकाल में बनवाए गए स्मारकों को शादी-ब्याह तथा अन्य मांगलिक कार्यो के लिए किराये पर देने के मौजूदा अखिलेश यादव सरकार के फैसले के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल बीएल जोशी से मुलाकात कर शिकायत की और सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग दोहराई।

राज्यपाल से मिलीं माया, यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग

Last Updated: Friday, April 19, 2013, 13:22

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को राज्यपाल बी. एल. जोशी से मुलाकात की और राज्य में कानून एवं व्यवस्था का राज समाप्त हो जाने का आरोप लगाते हुए उनसे प्रदेश में केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की सिफारिश करने की मांग की है।

मायावती ने फिर यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग की

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 15:25

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में जंगलराज होने और हर स्तर पर सूबे की बदहाली का आरोप लगाते हुए राज्यपाल और केन्द्र सरकार से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग दोहरायी।

झारखंड में चुनाव छह महीने के भीतर: चिदंबरम

Last Updated: Friday, March 15, 2013, 18:05

वित्त मंत्री पी. चिंदबरम ने आज कहा कि सरकार झारखंड में छह महीने के भीतर चुनाव कराना चाहती है। राष्ट्रपति शासन के दौरान झारखंड में कामकाज कैसे हो, इस पर विचार के लिए प्रदेश से आने वाले सांसदों की 23 मार्च को बैठक होगी।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 17:42

झारखंड में राष्ट्रपति शासन के दौरान परोक्ष रूप से कांग्रेस पार्टी का शासन चलाए जाने की विभिन्न दलों के सदस्यों की आशंकाओं के बीच लोकसभा ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने संबंधी राष्ट्रपति की उद्घोषणा को मंजूरी प्रदान कर दी।

झारखंड: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 09:15

झारखंड में पुलिस महकमे में शीर्ष स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल में आशा सिन्हा को राज्य होमगार्ड और अग्निशमन सेवा का नया महानिदेशक बनाया गया और अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के छह अन्य अधिकारियों के पदभार में फेरबदल किए गए। उल्लेखनीय है कि झारखंड में इस समय राष्ट्रपति शासन चल रहा है।

झारखंड में राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 23:19

झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राज्यपाल सैयद अहमद के सलाहकार के तौर पर पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता और सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त महानिदेशक के. विजय कुमार का चयन किया गया है।

झारखंड राज्य में एक बार फिर से राष्ट्रपति शासन

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 21:35

राजनीतिक संकट से घिरने के 10 दिनों बाद शुक्रवार को झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। राष्ट्रपति शासन लगाने को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।

‘झामुमो राष्ट्रपति शासन से निराश, कांग्रेस पहल करे’

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 17:50

झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के गुरुवार के फैसले से निराश है, लेकिन उसने अभी यहां नई सरकार के गठन की आस नहीं छोड़ी है और कहा है कि इसकी पहल अब कांग्रेस को करनी है।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन पर कैबिनेट की मुहर

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 14:52

झारखंड में अब राष्ट्रपति शासन लगना तय हो गया है।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन पर फैसला आज

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 00:28

केन्द्रीय मंत्रिमंडल झारखंड में गुरुवार को राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकता है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश के राज्यपाल सैयद अहमद द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर एक नोट तैयार किया है।

झारखंड में राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 16:41

झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने विधानसभा को निलंबित रखने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की सिफारिश की है।

मायावती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: सपा

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 21:37

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती की मांग पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को कहा कि अपने ‘काले कारनामों’ की सजा की आशंका से डरी बसपा प्रमुख का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने के हालात : अमरिंदर

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 08:51

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था बिगड़ गयी है और राज्य, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लासगू करने की पूरी स्थिति है।

हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 15:29

हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा से जुड़े विवाद पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विपक्षी दल इनेलोद ने आज आरोप लगाया कि आपराधिक तत्वों को राजनैतिक संरक्षण मिला हुआ है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

बसपा ने यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग की

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 14:34

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ में अपनी नेता मायावती की मूर्ति खंडित किये जाने से नाराज बहुजन समाज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात करके सूबे में जंगलराज कायम होने का आरोप लगाया और राज्यपाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

बयान से पलट गए श्रीप्रकाश जायसवाल

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 09:55

कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला तो संवैधनिक प्रक्रिया के तहत उन्हें राज्य में राष्ट्रपति शासन की संभावना दिखाई देती है।

जायसवाल के बयान पर विपक्ष भड़का

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 08:19

केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत न मिलने पर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने संबंधी बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हार की हताशा करार दिया है।

बहुमत नहीं तो राष्ट्रपति शासन: श्रीप्रकाश

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 05:04

केंद्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला तो राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।

कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Last Updated: Thursday, February 9, 2012, 13:37

अश्लील वीडियो मामले के बाद विपक्षी कांग्रेस और जदएस ने कर्नाटक सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

Last Updated: Saturday, October 15, 2011, 03:29

विपक्षी दलों ने शुक्रवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।

केंद्र का आंध्रप्रदेश में राष्ट्रपति शासन से इंकार

Last Updated: Saturday, October 8, 2011, 13:28

अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने से साफ इनकार कर दिया.