त्रिपुरा में वाम मोर्चा दो तिहाई बहुमत की ओर--NE Election Results 2013: Manik Sarkar-led CPI(M) wins in Tripura, Congress-UDF lead in Meghalaya

त्रिपुरा में वाम मोर्चा दो तिहाई बहुमत की ओर

त्रिपुरा में वाम मोर्चा दो तिहाई बहुमत की ओर अगरतला : त्रिपुरा में वाम मोर्चा फिर से भारी बहुमत हासिल करके लगातार पांचवी बार सरकार बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। उसने 60 सदस्यीय विधानसभा की 11 सीटें जीत ली हैं और 44 पर आगे चल रही है। कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है और सात स्थानों पर वह आगे चल रही है। उसकी सहयोगी आईएनपीटी और एनसीटी को फिलहाल कोई सीट नहीं मिली है।

वाम मोर्चा की ओर से जीतने दर्ज करने वाले प्रमुख उम्मीदवार कारागार मंत्री महेंद्र रियांग, वित्त मंत्री बादल चौधरी, कृषि मंत्री अघोर देवशर्मा और उद्योग मंत्री जीतेंद्र चौधरी प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री माणिक सरकार धानपुर सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य में 1993 से वाम मोर्चा की सरकार है। कांग्रेस के उम्मीदवार जीतेंद्र सरकार बरजाला सीट से चुनाव जीत गए हैं। सरकार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 28, 2013, 14:44

comments powered by Disqus