वाम मोर्चा - Latest News on वाम मोर्चा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा चुनाव: लेफ्ट के सामने खुद को साबित करने की चुनौती

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 14:13

दलबदल, बगावत और संगठन संबंधी समस्याओं से परेशान वाम मोर्चा को उम्मीद है कि बुरा समय बीत चुका है और पश्चिम बंगाल में वह अपनी प्रासंगिकता साबित करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

मोदी के आने से साम्प्रदायिकता को मिलेगा बढ़ावा: करात

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 19:52

माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में लाने और उनके गुजरात मॉडल को क्रियान्वित करने से केवल पूंजीवाद और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिलेगा। करात ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के गुजरात में केवल बड़े कारोबार को लाभ हुआ है आम लोगों को नहीं।

वाम मोर्चा के तीन बागी विधायक तृणमूल कांग्रेस में

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 23:42

राज्यसभा चुनावों में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए मतदान करने के बाद वाम मोर्चा के तीन विधायक आज पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए।

राज्यसभा चुनाव: टीएमसी ने 4, वाम मोर्चे ने 1 सीट जीती

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 19:35

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और वाममोर्चा का एक उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

वाम मोर्चा में खत्म होना चाहिए बड़े भाई का रवैया: बर्धन

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 09:45

वरिष्ठ भाकपा नेता ए बी बर्धन ने माकपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि पूंजीवादी और साम्प्रदायिक ताकतों को यदि सत्ता से बाहर रखना है तो बड़ी वाम पार्टियों को छोटी पार्टियों की ओर बड़े भाई का रवैया छोड़ना होगा।

वाम मोर्चा की जीत से नई ऊर्जा मिलेगी: माणिक

Last Updated: Friday, March 1, 2013, 14:30

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि वाम मोर्चा की जीत के साथ देश में वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी। राज्य में सरकार के नेतृत्व में वाम मोर्चा ने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है।

त्रिपुरा में वाम मोर्चा ने फिर लहराया लाल परचम

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:12

वाम मोर्चे ने विधानसभा की 60 में से 50 पर कब्जा जमा लिया है जबकि प्रतिपक्षी कांग्रेस को महज 10 सीटों से संतोष करना पड़ा।

त्रिपुरा में लेफ्ट, मेघालय में कांग्रेस, नगालैंड में NPF की फिर बनेगी सरकार

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:10

त्रिपुरा की सत्ता पर बीते दो दशक से आसीन वाम मोर्च ने लगातार पांचवीं बार बड़ी जीत दर्ज की है। नगालैंड में नगा पीपल्स फ्रंट ने 38 सीटों पर जीत दर्ज कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया और पार्टी अब राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार है। मेघालय विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ कांग्रेस-यूडीपी गठबंधन 37 सीटें जीत कर फिर से बहुमत प्राप्त कर लिया है।

त्रिपुरा में वाम मोर्चा दो तिहाई बहुमत की ओर

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 14:44

त्रिपुरा में वाम मोर्चा फिर से भारी बहुमत हासिल करके लगातार पांचवी बार सरकार बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

वाम मोर्चा था भ्रष्टाचार का पहाड़: ममता

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 21:23

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने के बाद आज यह कहकर जवाबी हमला किया कि कभी वाम मोर्चा शासन ‘भ्रष्टाचार का पहाड़’ था।