Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 00:17
मुंबई : दक्षिण मुंबई में आज रात एक इमारत की 15 वीं मंजिल पर आग लग गयी। हालांकि देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नगर निगम के आपदा नियंत्रण केंद्र के अधिकारी ने कहा, अर्नेस्ट हाउस की 15 वीं मंजिल पर रात साढे आठ बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 21, 2013, 23:57