दक्षिण मुंबई - Latest News on दक्षिण मुंबई | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

विस चुनाव से पहले टूट जाएगा शिवसेना-भाजपा गठबंधन : मिलिंद देवड़ा

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 14:59

मोदी लहर के प्रचार को भाजपा का ‘अहंकार’ बताते हुए केंद्रीय मंत्री एवं दक्षिण मुम्बई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा ने आज दावा किया इस साल के अंत तक होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना से भाजपा का गठबंधन टूट जायेगा।

मुंबई में 26 मंजिला इमारत में भीषण आग, सात की मौत

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 10:03

मुंबई के दक्षिणी हिस्से के केम्प्स कॉर्नर इलाके में स्थित एक 26 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी भीषण आग में फिल्म फाइनेंसर और उनकी पत्नी समेत सात लोगों की मौत हो गई।

मुंबई इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हुई

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 10:25

मुंबई के मझगांव इलाके में शुक्रवार को एक इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 61 हो गई है।

मुंबई में बहुमंजिला इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 50 पहुंची

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 23:58

मुंबई के मझगांव इलाके में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पांच मंजिला रिहायशी इमारत के शुक्रवार को ढह जाने की घटना में मृतक संख्या 50 हो गयी है वहीं 32 लोग घायल हो गये।

मुंबई में इमारत हादसे में 13 की मौत, 29 घायल

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 00:39

मुंबई के मझगांव इलाके में आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पांच मंजिला रिहायशी इमारत के ढह जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और 29 लोग घायल हो गये।

दक्षिण मुंबई में एक इमारत में 15 वीं मंजिल पर लगी आग

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 00:17

दक्षिण मुंबई में एक इमारत की 15वीं मंजिल पर आज रात आग लग गयी।

आजद मैदान हिंसा मामले में 14 को जमानत

Last Updated: Saturday, November 3, 2012, 08:55

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गत 11 अगस्त को भड़की हिंसा में भूमिका के चलते गिरफ्तार किये गये 14 आरोपियों को एक सत्र अदालत ने आज जमानत दे दी।

दक्षिण मुंबई की रिहायशी इमारत में आग

Last Updated: Thursday, August 9, 2012, 19:44

दक्षिण मुंबई के तारदेव इलाके में गुरुवार को एक बहुमंजिली रिहायशी इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि शाम लगभग साढे पांच बजे एवरेस्ट बिल्डिंग की नवीं मंजिल पर आग लग गयी। घटनास्थल पर आठ दमकल और इतने ही पानी के टैंकर भेजे गये हैं।

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भीषण आग

Last Updated: Thursday, November 3, 2011, 14:14

दक्षिण मुंबई स्थित उच्च सुरक्षा वाली नौसैनिक गोदी के एक भवन में आज भीषण आग लग गई। खबर है कि इस आग में नौसेना के कई दस्तावजे जल कर खाक हो गए हैं।