Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 12:17

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजधानी में गर्म हवा और लू के जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सबसे अधिक तापमान दक्षिणी दिल्ली के पालम में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
गौरतलब है कि अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते रविवार को राजधानी का साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था जबकि उसके बाद से ही शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 21, 2013, 12:17