दिल्ली में आंधी और बौछार के आसार

दिल्ली में आंधी और बौछार के आसार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बौछार पड़ने व आंधी चलने की भी सम्भावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार की सुबह पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 40 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। रविवार का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 27, 2013, 12:54

comments powered by Disqus