दिल्ली में कोहरे-ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में कोहरे-ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार की सबुह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कोहरा और ठंड के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक कोहरा छंट जाएगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। हालांकि शाम में फिर से कोहरा छा जाएगा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सबुह 8.30 बजे वातावरण में सौ प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई, वहीं घने कोहरे के कारण 50 मीटर से भी कम दूरी तक देखना मुश्किल हो रहा था।

गौरतलब है कि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 24, 2012, 13:14

comments powered by Disqus