दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, `आज दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।` सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 28 फीसदी दर्ज की गई।

शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह इस मौसम का सर्वाधिक स्तर है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 26, 2012, 13:07

comments powered by Disqus