Last Updated: Monday, January 7, 2013, 12:02
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे रविवार सुबह न्यूनतम तापमान पिछले पांच साल के सबसे निचले स्तर पर 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा छाए रहने की वजह से सुबह 8.30 बजे दृश्यता लगभग 500 मीटर दर्ज की गई जबकि आर्द्रता 97 फीसदी रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि दिन के समय अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है और मौसम साफ रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 7, 2013, 12:02