Last Updated: Wednesday, March 21, 2012, 17:47
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलने के कारण तापमान साल के इस वक्त के सामान्य आंकड़े से नीचे चला गया।
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था और लोगों को मंगवार को धूल की धुंध का भी सामना करना पड़ा था।
First Published: Wednesday, March 21, 2012, 23:17