Last Updated: Friday, July 13, 2012, 15:08
नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आकाश पर सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन में छोटे-छोटे अंतराल पर कई बार भारी बारिश होने की सम्भावना है। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 4.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश की वजह से वातावरण में आद्र्रता का स्तर बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया। अधिकारी ने यह भी कहा कि दिन के वक्त उमस रहने की सम्भावना है।
गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हुई थी, जिस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 13, 2012, 15:08